Reno 15 Series 5G

8 जनवरी को मार्केट में लॉन्च होगा प्रीमियम रेंज में Reno 15 Series 5G स्मार्टफोन, शानदार कैमरा, पावरफुल बैटरी के साथ मिलेंगे कई सारे प्रीमियम फीचर्स

Reno 15 Series 5G – ओप्पो कंपनी एक बार फिर से टेलीकॉम सेक्टर में अपने ग्राहकों के लिए एक और नया प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस बार मार्केट में Reno 15 Series 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को यूनिक डिजाइन और स्लिम बॉडी के साथ परफेक्ट प्रीमियम स्मार्टफोन मिलने वाला है, कंपनी यह स्मार्टफोन अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए लांच कर रही है जो एक स्मार्टफोन में दमदार परफॉर्मेंस पावरफुल बैटरी बैकअप और बेहतरीन कैमरा सेटअप चाहते हैं।

Reno 15 Series 5G लॉन्चिंग डेट और कीमत

Reno 15 Series 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग 8 जनवरी 2026 को की जाएगी, आप स्मार्टफोन को लॉन्चिंग होने के बाद ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन और अप की ऑप्शन वेबसाइट पर जाकर एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से पहले कुछ लोगों को ऑफर के तहत 5% से लेकर 10% तक जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।

Reno 15 Series 5G स्मार्टफोन कीमत के बाद की जाए तो कंपनी इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च करेगी जिसमें आपको 8GB रैम 256 स्टोरेज, 12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज 12 जीबी रैम 512 जीबी राम के साथ मार्केट में लॉन्च कर रही है। कंपनी की तरफ से अभी स्मार्टफोन की कीमत की घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद के मुताबिक स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 45999 से होगी और आप इसको अलग-अलग वेरिएंट में ₹70000 तक की कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा।

Reno 15 Series 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर

ओप्पो कंपनी अपने नई सीरीज Reno 15 Series 5G स्मार्टफोन में 6.32 इंच अमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च कर रही है। साथ ही आपको इस स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass 7i का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के तरफ से आपको अच्छी परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट मिलता है, यह स्मार्टफोन कलर्स 16 और एंड्रॉयड 16 पर आधारित है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ओप्पो कंपनी ने अपना लेटेस्ट सिस्टम अपडेट किया है।

Also Read : Honor Power 2 5G Smartphone, 10080 MAH बैटरी और 50MP मेगापिक्सल कैमरा जैसे मिलेंगे शानदार फीचर्स

Reno 15 Series 5G कैमरा सेटअप एवं बैटरी बैकअप

ओप्पो कंपनी खास तौर पर यह स्मार्टफोन अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए लांच किया है जो खास तौर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का शौक रखते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा व्हाइट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलेफोटो लेंस 3.5 ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है। कंपनी आपको सेल्फी के लिए 50 मेगा पिक्चर का फ्रंट कैमरा सेटअप प्रोवाइड करती है। आप इस स्मार्टफोन से 4K एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Reno 15 Series 5G स्मार्टफोन में आपको अच्छी बैटरी बैकअप के लिए कंपनी की तरफ से 6200MAH की पावरफुल सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जा रही है। आपको इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के लिए 80 वाट का फास्ट चार्जर सपोर्ट मिलता है। आप इस स्मार्टफोन को केवल 15 मिनट में 50% चार्ज कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *