Honda Elevate Vs Maruti Victorias

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : इंजन, फीचर्स, माइलेज और कीमत

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : इंडिया ऑटो सेक्टर मार्केट में इस समय SUV सेंगमेंट गाड़ियों की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस समय ग्राहकों के लिए मार्केट में मीडियम रेंज से लेकर हाई रेंज में कई सारी एसयूवी कार उपलब्ध है। अगर आप मीडियम रेंज में एसयूवी कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो इसमें Honda Elevate, Maruti Victorias गाड़ी का नाम आता है। क्योंकि इन दोनों गाड़ियों में आपको दमदार इंजन, बेहतरीन फीचर्स, पावरफुल सेफ्टी फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड का नाम जुड़ा होता है। अगर आप Honda Elevate, Maruti Victorias गाड़ियों के लिए कर कंफ्यूजन में है कि आपके लिए कौन सी गाड़ी बेस्ट रहेगी तो आपके यहां पर Honda Elevate Vs Maruti Victorias के बीच पुरी कंपैरिजन करके बताएंगे कि आपके लिए कौन सी गाड़ी बेस्ट रहेगी –

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : ओवरव्यू

Honda Elevate एसयूवी कार की बात की जाए तो कंपनी ने इस गाड़ी को भारतीय ग्राहकों की सभी जरूर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस गाड़ी में जहां आपको होंडा कंपनी का भरोसा मिलता है तो वहीं आपको इसमें दमदार फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए इसमें मजबूत बिल्ड क्वालिटी बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ-साथ और भी बहुत सारे शानदार फीचर्स दिए हैं।

Maruti Victorias एसयूवी कार की बात की जाए तो इस गाड़ी में आपको मारुति कंपनी का भरोसा मिलता है तो वहीं मारुति कंपनी अपने कम प्राइस में बेहतरीन फीचर्स की वजह से मार्केट में जाने जाती है। मारुति कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी स्ट्रांग हाइब्रिड ऑप्शन और कम कीमत में बहुत सारे बेहतरीन फीचर्स प्रोवाइड करती है।

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : इंजन और परफॉर्मेंस

Honda Elevate Engine Details

  • Honda Elevate में 1.5-लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • पावर: लगभग 119 PS
  • टॉर्क: 145 Nm
  • ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटोमैटिक

यह इंजन अपनी स्मूदनेस और लॉन्ग-टर्म रिलायबिलिटी के लिए जाना जाता है। हाईवे पर ड्राइव करते समय इंजन काफी रिफाइंड महसूस होता है।

Maruti Victoris Engine Details

  • Maruti Victoris में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ Strong Hybrid टेक्नोलॉजी का विकल्प मिलता है।
  • पेट्रोल + हाइब्रिड सिस्टम
  • बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट
  • मैन्युअल और e-CVT ट्रांसमिशन

Hybrid वेरिएंट खासतौर पर शहर में ड्राइविंग के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : फीचर्स

फीचर (Features)Honda ElevateMaruti Suzuki Victoris
सेगमेंटमिड-साइज SUVमिड-साइज SUV
इंफोटेनमेंट स्क्रीन10.25-इंच टचस्क्रीन10.25/10.5-इंच टचस्क्रीन
Android Auto / Apple CarPlayहां (Wireless सपोर्ट)हां (Wireless सपोर्ट)
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरसेमी-डिजिटलफुली डिजिटल
ADAS फीचर्सHonda Sensing (Level-2 ADAS)Level-2 ADAS
Adaptive Cruise Controlहांहां
Lane Keep Assistहांहां
360 डिग्री कैमरानहींहां
Lane Watch Cameraहां (Honda स्पेशल फीचर)नहीं
एयरबैग्स6 एयरबैग्स (चयनित वेरिएंट)6 एयरबैग्स
ABS + EBDहांहां
Electronic Stability Control (ESC)हांहां
Traction Controlहांहां
सनरूफसिंगल पैन सनरूफपैनोरमिक सनरूफ
वेंटिलेटेड सीट्सनहींहां
इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंटनहींहां (टॉप वेरिएंट)
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोलहांहां
वायरलेस मोबाइल चार्जरहांहां
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजीलिमिटेडएडवांस्ड
साउंड सिस्टम6-स्पीकर सिस्टमप्रीमियम ऑडियो सिस्टम
Keyless Entry & Push Startहांहां
क्रूज़ कंट्रोलहांहां
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)हांहां
ड्राइव मोड्सनहींहां
बूट स्पेसअच्छाअच्छा
सर्विस नेटवर्कअच्छाबहुत बड़ा

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : कीमत

Honda Elevate गाड़ी की कीमत की बात की जाए तो इस गाड़ी की एक शोरूम कीमत 11 लाख रुपए से शुरू होती है जिसे आप अपने वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग कीमत पर खरीद सकते हैं। Maruti Victoria’s गाड़ी की स्टार्टिंग कीमत 10.5 लाख से शुरू होती है। दोनों गाड़ियों की कीमत और वेरिएंट की बात की जाए तो यहां पर आपको Maruti Victorias थोड़ी सस्ती पड़ती है और यहां पर आपको Honda Elevate की आवाज में कुछ एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं जो कि इस गाड़ी को और भी खास बनाता हैं।

Also Read : स्टाइलिश डिजाइन और ADAS सेफ्टी फीचर्स के साथ Tata Punch Facelift लॉन्च, जानिए क्या-क्या मिलेंगे नए फीचर्स

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : सेफ्टी फीचर्स

दोनों गाड़ियों में सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो आपको दोनों एसयूवी गाड़ियों में बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। दोनों गाड़ियों में आपको मल्टीप्ल एयरबैग की सुविधा मिलती है, इसके अलावा आपको दोनों गाड़ियों में ADAS टेक्नोलॉजी, ABS, EBD जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, वही दोनों गाड़ियां बहुत ही मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ मार्केट में आती है। यानी कि कंप्रेशन के हिसाब से दोनों गाड़ियों में आपको जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : मेंटेनेंस और सर्विस सुविधा

Honda Elevate और Maruti Victorias दोनों एसयूवी गाड़ियों की मेंटेनेंस और सर्विस सुविधा की बात की जाए तो यहां पर आपको Honda Elevate मे लॉन्ग टर्म रियलिटी मिलती है और इसका मेंटेनेंस थोड़ा महंगा होता है, अगर वही Maruti Victorias गाड़ी की मेंटेनेंस और सर्विस सुविधा की बात की जाए तो सर्विस नेटवर्क पूरे देश भर में फैला हुआ है यानी कि आपको इस गाड़ी की सर्विस को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आती है, इस गाड़ी का मेंटेनेंस खर्च और सर्विस खर्च बहुत ही कम होता है।

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : कौन सी एसयूवी गाड़ी लेनी चाहिए ?

आप सभी ग्राहकों के मन में एक और बड़ा सवाल आता है कि फीचर्स गाड़ी की बिल्ड क्वालिटी और सर्विस मेंटिनेस को देखते हुए कौन सी गाड़ी लेना सबसे अच्छा रहेगा। अगर आप स्मूथ ड्राइविंग चाहते हैं हाईवे ट्रैवल ज्यादा करते हैं और आपको होंडा ब्रांड पर भरोसा है तो आपके लिए Honda Elevate सबसे अच्छी चॉइस साबित होनी चाहिए। अगर वही आप गाड़ी पर ज्यादा माइलेज चाहते हैं आपको अधिक फीचर चाहिए और इसके अलावा सर्विस सुविधा अच्छी हो और कम कीमत में मेंटेनेंस और सर्विस हो जाए तो इसके लिए Maruti Victorias अच्छी चॉइस साबित होगी।

Honda Elevate Vs Maruti Victorias : FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Honda Elevate की ऑन-रोड कीमत कितनी है ?

Honda Elevate की ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Maruti Victoris में हाइब्रिड ऑप्शन मिलता है ?

हां, इसमें Strong Hybrid वेरिएंट उपलब्ध है।

कौन सी SUV माइलेज में बेहतर है?

Maruti Victoris माइलेज के मामले में बेहतर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *