Redmi Turbo 5 and Redmi Turbo Max

मार्केट में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर

Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max : अगर आप अपने लिए मीडियम रेंज में बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए रेडमी कंपनी की तरफ से इंडिया मार्केट में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन की प्रमुख फीचर्स की बात की जाए तो यहां पर आपको MediaTec Dimensity 9500S चिपसेट पावरफुल प्रोफेसर, 9000MAH पावरफुल बैटरी और 16GB तक की रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज की सुविधा मिलेगी, चलिए अब हम दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max – कीमत

Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को 12 जीबी राम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा है और इस वेरिएंट की कीमत लगभग ₹30000 रखी गई है। वही इस स्मार्टफोन में आपको दो और वेरिएंट मिलेगा, इस वेरिएंट में आपको 16GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलेगी जिसकी कीमत लगभग ₹34000 होने वाली है। तीसरी वेरिएंट में आपको 16GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलेगी जिसकी कीमत लगभग ₹38000 होगी। कंपनी के तरफ से इन तीनों वेरिएंट में आपको Shadow Black, Auspicious Cloud White और Shallow Sea Blue कलर ऑप्शन मिलेगी।

Redmi Turbo Max स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, पहले वेरिएंट में आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत लगभग ₹33000 होगी वही आपको दूसरे वेरिएंट में 16GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसकी कीमत लगभग ₹37000 होगी वही आपको इस स्मार्टफोन की तीसरी वेरिएंट में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलेगी जिसकी कीमत लगभग ₹40000 होगी। कंपनी इन तीनों वेरिएंट स्मार्टफोन को Shadow Black, Auspicious Cloud White, Sun Orange और Sea Breeze Blue कलर वेरिएंट के साथ लांच कर रही है।

Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max – स्पेसिफिकेशंस

सबसे पहले इन दोनों स्मार्टफोन की डिस्प्ले के बारे में बात करते हैं, Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में आपको 6.59 इंच की Amoled डिस्प्ले मिलती है, जो की 1280*2, 756 पिक्सल का सपोर्ट करती है। इसके साथ ही आपको इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 नितस् पिक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। Redmi Turbo Max स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच की Amoled डिस्प्ले मिलती है, बाकी इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले फीचर्स रेडमी टर्बो 5 जैसे ही है।

Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में आपको पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए MediaTec Dimensity 8500S और Redmi Turbo Max मे ऑक्टा कोर MediaTec Dimensity 9500S चिपसेट पावरफुल प्रोफेसर मिलता है। आप सभी यूजर्स को अच्छी परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में 16GB रैम और 12 जीबी तक स्टोरी सपोर्ट मिलता है।

रेडमी कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ मार्केट मे लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलेगा और शाओमी के लेटेस्ट Hyper OS3 पर ऑपरेट होंगे। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन में आपको 5G 4G सपोर्ट देती है इसके अलावा आपको इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ-साथ ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स प्रोवाइड करती है।

FeatureRedmi Turbo 5Redmi Turbo Max
Display6.59″ AMOLED, 120Hz6.83″ AMOLED, 120Hz
ProcessorDimensity 8500SDimensity 9500S
RAM12GB / 16GB12GB / 16GB
Storage256GB / 512GB256GB / 512GB
Rear Camera50MP + 8MP50MP Sony + 8MP
Front Camera20MP20MP
Battery7560mAh9000mAh
Charging100W Fast100W Fast
Reverse Charging27W27W
OSAndroid 16, HyperOS 3Android 16, HyperOS 3
5G SupportYesYes
Starting Price₹30,000₹33,000

Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max – कैमरा सेटअप और बैटरी बैकअप

Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max कैमरा सेटअप की बात की जाए तो यहां पर आपको कंपनी की तरफ से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए पावरफुल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से रेडमी टर्बो 5 सीरीज में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा आपको रेडमी टर्बो मैक्स स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी रीयर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा व्हाइट सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इन दोनों स्मार्टफोन में आपको सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max स्मार्टफोन में कंपनी की तरफ से अच्छी बैकअप के लिए रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन में 7560MAH की पावरफुल बैटरी मिलती है तो वही रेडमी टर्बो मैक्स स्मार्टफोन में 9000MAH की पावरफुल बैटरी मिलती है। इन दोनों रेडमी स्मार्टफोन में आपको फास्ट चार्जिंग के लिए 100 वाट का वायर का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है वही आपको 27 वाट का रिवर्स वार्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Also Read : ₹10000 से कम कीमत में खरीदे ये 3 धांसू 5G स्मार्टफोन, कंपनी दे रही तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max -FAQ

Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max में मुख्य अंतर क्या है?

दोनों स्मार्टफोन देखने में लगभग एक जैसे हैं, लेकिन प्रोसेसर और बैटरी में अंतर है। Redmi Turbo Max में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500S चिपसेट और बड़ी 9000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Redmi Turbo 5 थोड़ा हल्का और किफायती ऑप्शन है।

क्या Redmi Turbo 5 और Turbo Max गेमिंग के लिए अच्छे हैं?

हाँ, दोनों स्मार्टफोन गेमिंग के लिए अच्छे माने जा सकते हैं। हाई रैम, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल MediaTek प्रोसेसर की वजह से BGMI, Call of Duty और Asphalt जैसे गेम स्मूद चल सकते हैं।

इन स्मार्टफोन की बैटरी एक दिन आराम से चलती है?

नॉर्मल इस्तेमाल में Redmi Turbo 5 की बैटरी पूरा दिन निकाल सकती है। वहीं Redmi Turbo Max की 9000mAh बैटरी हेवी यूज में भी डेढ़ से दो दिन तक चलने की क्षमता रखती है।

क्या दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है?

जी हाँ, Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo Max दोनों में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन काफी कम समय में चार्ज हो जाता है। साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।

Redmi Turbo 5 और Turbo Max कैमरा क्वालिटी कैसी है?

दोनों स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो दिन की रोशनी में अच्छी फोटो क्लिक करता है। अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त क्वालिटी देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *